{"_id":"65758d507b5531ec700979fd","slug":"loan-relief-fraud-in-kathua-people-data-being-collected-in-name-of-debt-relief-police-arrested-five-accused-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में फर्जीवाड़ा: कर्ज मुक्ती कराने के नाम पर जुटाया जा रहा था लोगों का डाटा, छह आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में फर्जीवाड़ा: कर्ज मुक्ती कराने के नाम पर जुटाया जा रहा था लोगों का डाटा, छह आरोपी धरे
Sun, 10 Dec 2023 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Dec 2023 03:53 PM IST
सार
कठुआ शहर के एक साइबर कैफे के बाहर रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि उन्हें पता चला है कि कर्ज मुक्त कराने के लिए उन्हें अपने कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिसके बाद उन्हें कर्ज से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कठुआ
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ में रविवार को प्रशासन ने कर्ज मुक्ति कराने के नाम पर लोगों का डाटा इकट्ठा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ शहर के एक साइबर कैफे के बाहर रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि उन्हें पता चला है कि कर्ज मुक्त कराने के लिए उन्हें अपने कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिसके बाद उन्हें कर्ज से मुक्त कर दिया जाएगा। कठुआ शहर के साथ लगते गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुचे हुए थे।
विज्ञापन
मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और लोगों के दस्तावेज जमा करे रहे आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी डाटा एकत्रित करने के सवाल का उचित जवाब नहीं दे पाए और न ही केंद्र सरकार या जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से जारी किसी भी तरह की ऐसे योजना के बारे कोई साक्ष्य दे पाए।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शातिरों के झांसे में न आए और सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अपने नजदीकी किसी भी सरकारी कार्यालय या सरकारी अधिकारी से प्राप्त करें।