{"_id":"2c7054c2f70b83cacc61b907a8c1b62c","slug":"live-mortar-shell-recovered-from-agri-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला जिंदा मोर्टार शेल तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला जिंदा मोर्टार शेल तो मच गया हड़कंप
अरनिया
Updated Mon, 18 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ क्षेत्र के गांव एसएम पुरा में सोमवार को एक जिंदा मोर्टार शेल मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शेल को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीण बलविंदर सिंह सोमवार को सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे खेत में एक लोहे नुमा चीज आधी बाहर और आधी जमीन के अंदर धंसी दिखाई दी। उसने इसकी सूचना वहां तैनात बीएसएफ 200 वाहिनी के जवानों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे जवानों ने 81 एमएम मोर्टार शेल को अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक शेल को निष्क्रिय नहीं किया गया था। सीमा पट्टी से मात्र सवा सौ मीटर की दूरी पर मिले इस मोर्टार शेल से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि 12 मई को भी रामगढ़ क्षेत्र के गांव रंगूर कैंप में किसान को एक बारूदी सुरंग मिली थी, जिसे सेना ने निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन