{"_id":"60b7cb9e8ebc3e01810c4b85","slug":"liquor-shop-not-open-near-kabir-and-radhakrishna-temple-reasi-news-jmu2365030107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर और राधाकृष्ण मंदिर के पास नहीं खुले शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर और राधाकृष्ण मंदिर के पास नहीं खुले शराब की दुकान
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड तीन स्थित कबीर सभा और राधा कृष्ण मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को कबीर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एडीसी राजेंद्र शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने इलाके में शराब की दुकान खोलने का विरोध जताया है।
बताया कि वार्ड तीन में जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है वहां से कुछ ही दूरी पर कबीर मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर है। साथ ही डीसी आवास भी सामने है। इस स्थान पर दुकान को खोला जाना सही नहीं है। जिन्हें लाइसेंस मिला है उन्हें किसी अन्य स्थान पर दुकान खोलने के निर्देश दिए जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर कबीर सभा के चीफ पैट्रन रतन लाल, चेयरमैन पवन भगत, उपप्रधान करतार नाथ, पैट्रन मदन लाल, तारा मणि, नेहा भगत, विनीत पंजगोत्रा मौजूद रहे।
बाद में कबीर सभा की एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर मांग को नहीं माना गया तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उधर, बुधवार को नगर के वार्ड चार में खुली शराब की दुकान के बाहर काफी भीड़ लगी रही। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला है।