फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Limestone mining approved for the first time in Rajori-Poonch, 28 cement factories running in the division

जम्मू-कश्मीर: राजोरी-पुंछ में पहली बार चूना पत्थर के खनन को मंजूरी, संभाग में चल रहीं 28 सीमेंट फैक्ट्रियां

Thu, 30 Mar 2023 02:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 02:20 AM IST
सार

जम्मू संभाग में मौजूदा समय में सीमेंट की 28 फैक्ट्रियां हैं, जिसमें से 14 फैक्ट्रियां कठुआ हैं। जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने सरकार से सिंगल विंडो क्लीयरेंस लेकर राजोरी और पुंछ जिलों के पांच ब्लॉक में चूना पत्थर के खनन को मंजूरी ली है।

विज्ञापन
Limestone mining approved for the first time in Rajori-Poonch, 28 cement factories running in the division
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जम्मू-कश्मीर शासन ने जम्मू संभाग में भी चूना पत्थर के खनन को मंजूरी दी है। इसके तहत राजोरी और पुंछ जिलों के पांच ब्लॉकों में यह खनन होगा। इससे संभाग में सीमेंट की नई फैक्ट्रियां स्थापित होने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को सस्ता सीमेंट भी मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सिर्फ कश्मीर संभाग में ही 11 स्थानों पर खनन होता है। जम्मू संभाग में मौजूदा समय में सीमेंट की 28 फैक्ट्रियां हैं, जिसमें से 14 फैक्ट्रियां कठुआ हैं। जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने सरकार से सिंगल विंडो क्लीयरेंस लेकर राजोरी और पुंछ जिलों के पांच ब्लॉक में चूना पत्थर के खनन को मंजूरी ली है।
विज्ञापन


जम्मू में और सीमेंट की फैक्ट्रियां लगाने वालों को अब कश्मीर का रुख कम करना पड़ेगा। वह राजोरी-पुंछ से चूना पत्थर ले सकेंगे। जल्द ही इसके खनन के लिए ई-टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में छह ब्लॉक की नीलामी के लिए फिर से शुरू होगी प्रक्रिया

जिले में तवी और नालों से खनन के लिए छह ब्लॉक की नीलामी अब भी लंबित है। दरअसल, पहले जब नीलामी हुई तो छह ब्लॉक के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगा दी गई। बाद में बोली लगाने वालों ने पैसे ही नहीं जमा करवाए।


इस वजह से प्रक्रिया रद्द हो गई। अब दोबारा से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि तवी और सरथन नाले से तीन-तीन ब्लॉक से रेत-बजरी के खनन की नीलामी हुई थी।


जम्मू संभाग में पहली बार राजोरी-पुंछ में चूना पत्थर के खनन के पांच ब्लाक मंजूर करवाए हैं। सरकार से सिंगल विंडो क्लीयरेंस मिली है। इससे संभाग में सीमेंट की नई फैक्ट्रियां स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। - ओपी भगत, निदेशक, खनन विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed