{"_id":"634e749852dd5e577a4fbc83","slug":"like-other-states-players-of-jammu-and-kashmir-to-get-strength-and-conditioning-trainers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को मिलेंगे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को मिलेंगे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर
Tue, 18 Oct 2022 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:10 PM IST
सार
जम्मू में फेंसिंग और कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी खोली गई है। इन सेंटर में कोच के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
Water Sports in Kashmir (File)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई व अन्य राष्ट्रीय खेल संघों की तरह जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल भी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर गंभीर हो गई है। खिलाड़ियों को कम से कम चोट लगे और गृह राज्य से बाहर मुकाबले होने पर वहा के हालात में खुद को जल्दी ढाल सकें। इसके लिए पहली बार स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर को नियुक्ति किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काउंसिल दो स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग ट्रेनर और दो कंडीशनिंग एक्सपर्ट को नियुक्त कर रही है। इसके लिए 20 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब खिलाड़ियों के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। ये ट्रेनर जम्मू और श्रीनगर में बने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित कर सकें।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सहित दस राज्यों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए गए हैं। इसमें जम्मू में फेंसिंग और कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी खोली गई है। इन सेंटर में कोच के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर को तैनात किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग का बड़ा महत्व होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में इसका महत्व और बढ़ जाता है। आयोजन स्थल के हालात में खुद को ढालना खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें अक्सर खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में ट्रेनर खिलाड़ियों को तैयार करेंगे, ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर का होना फेंसिंग खेल में काफी उपयोगी साबित होगा। ट्रेनर खिलाड़ी को बेहतर प्रशिक्षण दे सकता है। शरीर की किस मांसपेशी पर कितना काम करना है, कितना आराम करना है, यह ट्रेनर ही बता सकता है। खिलाड़ी चोट से बचें, आयोजन स्थल में खुद को जल्दी ढालें। इसमें ट्रेनर की भूमिका अहम होती है। -रिया बख्शी, फेंसर।
वर्तमान समय में सिर्फ फेंसिंग ही नहीं हर खेल में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर का होना बड़ा जरूरी है। आपको कैसे अभ्यास करना है। शरीर की किस मांसपेशी को कैसे अपने खेल के अनुरूप तैयार करने के साथ रिहेब में ट्रेनर की भूमिका बड़ी अहम हो जाती है। अगर हमें इस तरह के ट्रेनर मिल जाते हैं तो हमारे प्रदर्शन में सुधार होगा। -कृतार्थी कोतवाल, फेंसर।
स्ट्रेंथ और डीशनिंग ट्रेनर ही खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षण दे सकता है। खिलाड़ी को अपने खेल के किस क्षेत्र में सुधार करना है, उस पर काम करवाता है। चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। हमारे पास इस तरह के ट्रेनर नहीं थे, लेकिन अगर अब ट्रेनर नियुक्ति हो रहे हैं तो यह अच्छी बात है। - विशाल थापर, फेंसर।