फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lightning due to thunderstorm, flood in Devika river in Udhampur, two pyre

आंधी-बारिश से बिजली गुल, उधमपुर में देविका नदी में बाढ़, दो चिताएं बहीं

विज्ञापन
Lightning due to thunderstorm, flood in Devika river in Udhampur, two pyre
जम्मू। मौसम की करवट से जम्मू संभाग के कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आंधी के साथ तेज बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। उधमपुर जिले में तेज बारिश के बाद देविका नदी में बाढ़ आ गई। इससे देविका घाट पर जल रहीं दो चिताएं बाढ़ में बह गईं। अंतिम संस्कार में मौजूद लोगाें ने भाग कर जान बचाई। जिन शवों का मंगलवार अंतिम संस्कार किया गया था, उनकी अस्थियां भी बाढ़ का पानी बहा ले गया। अरसे बाद देविका का जलस्तर मंदिर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

वहीं जम्मू शहर के संजय नगर और नानक नगर में दो घंटे बिजली गुल रही। कटड़ा और बटोत में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। उधमपुर के देविका घाट पर अंतिम संस्कार किए जाते हैं। बुधवार को तेज बारिश के बाद अचानक इतना पानी आया कि घाट के किनारे डूब गए। अंतिम संस्कार के दौरान भगदड़ मच गई। दो अधजले शव बाढ़ में बह गए। देविका कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि देविका में पहली बार इतनी बाढ़ आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बाढ़ नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। 22 मई को भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। वहीं तापमान की बात करें तो जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 37. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 31. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 24. 6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 19. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिरमा नदी के बहाव में फंसी वैन
उधमपुर। दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश से बिरमा नदी से होकर जाने वाले रास्ते पर पानी का बहाव काफी तेज होने की वजह से उसमें एक वैन फंस गई। जिसके अंदर 2 लोग सवार थे। घटना की खबर लगते ही वहां पर रहने वाले आसपास के लोगों ने फौरन मौके पर पंहुच कर राहत अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे उन दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed