फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Light rain in many parts of the state

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश

विज्ञापन
Light rain in many parts of the state
जम्मू में शुक्रवार दोपहर छाए बादल। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं ने सुहावने मौसम का अहसास दिलाया। लेकिन अभी भी जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिनभर उतार चढ़ाव जारी रहा। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए घरों और प्रतिष्ठानों पर पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। गर्म कपड़ों से भी तौबा की जा रही है। जम्मू शहर और आसपास के कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 28.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में ठंडी हवाओं के बीच हल्की बारिश हुई। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 11.6, बटोत में 11.1, कटड़ा में 24.7 और भद्रवाह में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 14.8, बटोत में 1.8 और भद्रवाह में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह गुलमर्ग में 9.2 और पहलगाम में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश से मौसम बदला है, लेकिन अभी हिमपात नहीं हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल के दिन के तापमान में उछाल आया है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और कारगिल में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed