{"_id":"5f4e0da138ce2c395a6d54cc","slug":"lieutenant-governor-sinha-visits-hazratbal-dargah-prays-for-peace-progress-and-prosperity-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतबल दरगाह पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश में शांति-प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतबल दरगाह पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश में शांति-प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की
Tue, 01 Sep 2020 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
हजरतबल दरगाह पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में हजरतबल दरगाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दरगाह में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं का जायजा भी लिया। उपराज्यपाल सिन्हा ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वो कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित हजरतबल एक प्रसिद्ध दरगाह है। मान्यता है कि इसमें इस्लाम के नबी पैगंबर मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल रखा हुआ है। जिससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। कश्मीरी भाषा में बल शब्द का अर्थ जगह होता है। इस लिहाज से हजरतबल शब्द का अर्थ हजरत (मोहम्मद) की जगह है। हजरतबल दरगाह डल झील की बाईं ओर स्थित है। इसे कश्मीर का सबसे पवित्र मुस्लिम धर्मस्थल माना जाता है।
विज्ञापन