फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said Will end terrorism Killers of civilians will be killed

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बोले: आतंकवाद को मिटाकर ही दम लेंगे, नागरिकों के हत्यारों को चुन-चुनकर मारेंगे

Thu, 21 Oct 2021 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने वालों से निपटने में टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said Will end terrorism Killers of civilians will be killed
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में अल्पसंख्यकों, स्थानीय नागरिकों और बाहरी राज्यों के लोगों की हत्याएं करने वाले गुनहगारों को भारी कीमत चुकानी होगी। इन हत्यारों को चुन-चुनकर मारेंगे। यह बात उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जेवन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस शहादत दिवस के मौके पर कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उन्होंने आतंकी हमलों में शहीद जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के आवाम को भरोसा देते हैं कि कश्मीरियत की मिट्टी से आतंकवाद को पूरी तरह मिटाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: सैन्य ठिकानों की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया, आपत्तिजनक वीडियो मिले    
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि एकता और अखंडता को बनाए रखने, विकास को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और हर नागरिक की सुरक्षा में कोई कसार नहीं छोड़ी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस सिविल एडमिनिस्ट्रेशन सांप्रदायिक सौहार्द, एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

उप-राज्यपाल ने कहा कि वह सिविल सोसाइटी के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक गुरुओं का आह्वान करते हैं कि जिस प्रकार निर्दोष लोगों पर दहशतगर्दों ने अत्याचार किए, उसके खिलाफ  एक स्वर में आवाज बुलंद करें। कई मस्जिदों से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आह्वान किय जा रहा है, जो सराहनीय कदम है।

कहा कि प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने वालों से निपटने में टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाएगा। कहा कि आंकड़ों के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1600 जवानों ने बलिदान दिया है। इन बलिदानियों का पूरा राष्ट्र ऋणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed