फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha Impressed by Students' Innovations

Jammu News: छात्रों के इनोवेशन से प्रभावित हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha Impressed by Students' Innovations
छात्रों के साथ एलजी मनोज सिन्हा व कुलपति प्रोफेसर उमेश रायन  स्रोत - लोक भवन 
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ड्रोन के जरिए खेती में मदद, ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा और कचरे को उपयोगी उत्पादों में बदलने जैसे इनोवेशन लेकर जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सामने पहुंचे। मंगलवार को लोक भवन में हुई इस बातचीत के दौरान एलजी इन प्रयासों से प्रभावित नजर आए और छात्रों की सराहना की।
यह संवाद यूनिवर्सिटी के डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम के तहत पढ़ रहे छात्रों और शिक्षकों के साथ हुआ, जिसमें इस पहल के प्रभाव और पढ़ाई के नए तरीकों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ जमीनी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मिली अपनी उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स में एग्री विमान के माध्यम से किसानों को खेतों में स्प्रे के लिए ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना, रू-स्टे के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ पर्यटन का मॉडल, अर्पण के तहत कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदलने की पहल और भूमिफाई के जरिए वेस्ट पेपर से उच्च गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल उत्पाद बनाने जैसे इनोवेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने छात्रों की प्रायोगिक सोच और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें जम्मू में मंदिरों से निकलने वाले कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रभावी और व्यवस्थित तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय, विभागाध्यक्ष और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed