{"_id":"5ecf9a64b335334ea45831ec","slug":"lieutenant-governor-girish-chandra-murmu-said-that-central-government-guidelines-on-corona-should-be-strictly-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर केंद्रीय गाइडलाइन का सख्ती से हो पालन: उपराज्यपाल मुर्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर केंद्रीय गाइडलाइन का सख्ती से हो पालन: उपराज्यपाल मुर्मू
Thu, 28 May 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : PTI
उपराज्यपाल सरकार ने प्रदेश में कोरोना रोकथाम को लेकर केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के सख्ती से पालन पर जोर दिया है। प्रशासनिक परिषद की बैठक में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कई निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मुर्मू ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात और निपटने की रणनीति पर निर्देश जारी किए। वहीं, प्रशासनिक परिषद ने प्रदेश में कई अफसरों के तबादलों को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जाए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में कई अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी प्रदान की गई। उपराज्यपाल ने जरूरी पदार्थों की जम्मू-कश्मीर में स्थिति को भी जाना। मुख्य सचिव व सलाहकारों ने उपराज्यपाल को वर्तमान हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन