{"_id":"5c5fdcb6bdec22737f7332e5","slug":"lieutenant-general-kanwaljeet-singh-dhillon-takes-charge-of-chinar-corps-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ले. जन. कंवलजीत सिंह ढिल्लो बने चिनार कोर के कमांडर, ले. जन. एके भट्ट से ली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ले. जन. कंवलजीत सिंह ढिल्लो बने चिनार कोर के कमांडर, ले. जन. एके भट्ट से ली कमान
Sun, 10 Feb 2019 01:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
चार्ज लेते लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लो ने श्रीनगर में 15वीं कोर के 48 वें कोर कमांडर का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने 15 वीं कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट से ली। लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों को दिसंबर 1983 में सेना में कमीशन मिला था। उनका 35 साल का उज्ज्वल सैन्य करियर रहा है। उन्हें जम्मू-कश्मीर की अच्छी समझ है।
1988 से अब तक वे पांच बार यहां तैनात रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित कमान संभाली। ज्ञात हो कि इस कोर को चिनार कोर भी कहा जाता है। यह कोर कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करती है।
प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट अब सेना मुख्यालय दिल्ली में सेना सचिव (एमएस) होंगे। उनके कार्यकाल में कई सफल अभियान हुए जिसमें पिछले कई दशकों में एक साल में सबसे अधिक 259 आतंकवादियों का सफाया किया गया। 64 स्थानीय आतंकवादियों को या तो पकड़ा गया या उन्होंने समर्पण किया।
विज्ञापन
रमजान के महीने में सीजफायर करने, 60 दिनों की अमरनाथ यात्रा तथा स्थानीय शहरी निकाय एवं पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन और अन्य कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। विदाई संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने चिनार कोर के सभी सैन्यकर्मियों की उनके समर्पण के लिए तारीफ की। साथ ही पुलिस, सीआरपीएफ , बीएसएफ व अन्य सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन तथा अन्य लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।