फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg unveiled Statue of Baba Banda Singh Bahadur installed in Bhagwati Nagar Chowk jammu

जम्मू : भगवती नगर चौक में लगी बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा, उपराज्यपाल ने किया अनावरण

Tue, 26 Dec 2023 06:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

गुरुमत समागम में एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि चार साहिबजादों और मानवता के पथ प्रकाशक श्री गुरु गोबिंद सिंह की शहादत की मिसाल पूरी दुनिया में कही नहीं है।

विज्ञापन
lg unveiled Statue of Baba Banda Singh Bahadur installed in Bhagwati Nagar Chowk jammu
भगवती नगर चौक में लगी बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के शहीदी दिवस के असवर पर भगवती नगर के जेडीए मैदान में विशेष गुरुमत समागम आयोजित किया गया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर चौक पर स्थापित की गई बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा का अनावरण किया। 

विज्ञापन


गुरुमत समागम में एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि चार साहिबजादों और मानवता के पथ प्रकाशक श्री गुरु गोबिंद सिंह की शहादत की मिसाल पूरी दुनिया में कही नहीं है। चार साहिबजादों ने धर्म की रक्षा की और अपने प्राणों की आहुति दी। बाल रूप में साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह वास्तव में ईश्वर का अवतार थे।
विज्ञापन


साहिबजादा अजीत सिंह और जुझार सिंह ने अपनी शहादत से पूरी दुनिया को संदेश दिया। वीर बाल दिवस का सबसे बड़ा संदेश राष्ट्र प्रथम ही हो सकता है। सिख समाज की परेशानी दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा के विस्तार के लिए सरकार काम रही है। स्कूलों में इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासी में है बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्मस्थान

रियासी में बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्मस्थान है। ऐसे में वहां प्राचीन स्थलों को पुनर्विकास करने का काम चल रहा है, ताकि देश से आने वाले श्रद्धालु यहां नतमस्तक हों। कार्यक्रम में शिरोमणि डेरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह, सिख को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह, आईजीपी आनंद जैन, मंडलायुक्त रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed