{"_id":"698e40e51c1d569fd101404f","slug":"lg-statement-jammu-news-c-10-lko1027-835278-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अपने भीतर की आध्यात्मिक \nऊर्जा को पहचानें : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अपने भीतर की आध्यात्मिक ऊर्जा को पहचानें : उपराज्यपाल
विज्ञापन
थलवाल में माता भद्रकाली स्थापना में सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला एलजी मनोज सिन्हा ने रखी। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलवाल में माता भद्रकाली मंदिर में सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को थलवाल में माता भद्रकाली मंदिर में सांस्कृतिक विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एलजी ने युवाओं को संदेश दिया कि अपने भीतर की आध्यात्मिक ऊर्जा को पहचानें।
एलजी ने लोगों से भारत के बड़े पुनर्जागरण का जश्न मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजारों सालों से भारत की पवित्र भूमि आध्यात्मिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ी है। इसमें हमारे संत और महापुरुष चेतना के शिखर तक पहुंचे हैं। आने वाले समय में सिर्फ भारत ही दुनिया को सही रास्ते पर ले जाएगा। एलजी ने कहा, हम सिर्फ क्वांटम कंप्यूटिंग पर ही जीत हासिल नहीं कर रहे हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में क्वांटम चेतना जगा रहे हैं। विरासत केंद्र में घाट, यज्ञशाला, सामुदायिक सुविधाएं भी होंगी। थलवाल स्थित माता भद्रकाली मंदिर में सांस्कृतिक केंद्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 6.60 करोड़ रुपये नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरशन (एनएचपीसी) ने दिए हैं।