{"_id":"63ee7dabcf0fcfb2940c0833","slug":"lg-said-issues-of-kashmiri-pandits-are-being-resolved-salary-personnel-continues-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K LG: संवेदनशीलता के साथ कश्मीरी पंडितों के मुद्दों का किया जा रहा हल, कर्मियों का वेतन हो रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K LG: संवेदनशीलता के साथ कश्मीरी पंडितों के मुद्दों का किया जा रहा हल, कर्मियों का वेतन हो रहा जारी
Fri, 17 Feb 2023 10:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:31 AM IST
सार
उप राज्यपाल ने मनोज सिन्हा ने जगती कालोनी और विस्थापित शिविर बूटा नगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत की। उपराज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि और हेरथ कश्मीरी पंडितों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।
विज्ञापन
जम्मू के जगती में एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय के सभी मुद्दों के उचित समाधान के लिए अत्यंत संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। विशेष शासन शिविर कश्मीरी पंडित समुदाय के कल्याण के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन
उनकी सामाजिक सुरक्षा योजना, स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों की शत प्रतिशत पूर्ति को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। शिविरों और गैर शिविर क्षेत्रों में कश्मीरी पंडित समुदाय की सुविधा के लिए राहत संगठन ने 20 लाइन विभागों को एक साथ लाया है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने वीरवार को जगती कालोनी और विस्थापित शिविर बूटा नगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत की। उपराज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि और हेरथ कश्मीरी पंडितों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।
विज्ञापन
इस उत्सव को भगवान शिव का जश्न मनाने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए वालिव सामव-लेट्स कम टुगेदर, का नाम दिया गया है। महोत्सव में हस्तशिल्प, हथकरघा, केवीआईबी, एनआरएलएम द्वारा लगाए गए स्टालों का उप राज्यपाल का निरीक्षण किया।
गत हुए विशेष शासन शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए पहचाने गए लाभार्थियों को सहायता व अधिकार पत्र सौंपे गए। यह त्योहार कश्मीरी संस्कृति और देश की आध्यात्मिक सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। यह हमारे प्राचीन मूल्यों और लोकाचार का प्रतीक है।
देश दुनिया में बसे कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों ने इस परंपरा को जीवित रखा है। मैं भगवान शिव से सभी की सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
उप राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी पीएम पैकेज और कश्मीर में अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों को पूरा वेतन जारी किया गया है।
समुदाय के सदस्य विशेष शिविरों का लाभ उठाएं। प्रशासन सभी वास्तविक मुद्दों को हल करने के लिए हमेशा तैयार है। सरकार हमेशा पंडित समुदाय के साथ खड़ी रही है। इस समुदाय ने तीन दशकों तक बहुत कुछ सहा है।
मैं प्रार्थना करता हूं कि समुदाय के लोग पूरे सम्मान के साथ अपने घरों को लौटें। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपकी वापसी के साथ कश्मीर को अपना खोया हुआ गौरव मिलेगा।
अप्रैल तक 1200 आवास सौंपेगे
उप राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में पीएम पैकेज के कर्मचारियों के लिए आवास इकाइयों के निर्माण को प्रगति दी गई है। 6000 आवासों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है और दो स्थलों को छोड़कर काम जोरों पर है। अप्रैल तक 1200 आवास सौंपे जाएंगे और दिसंबर तक 2500 से अधिक आवास दिए जाएंगे।