फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said, building a strong ecosystem for the development of cooperative sector

जम्मू-कश्मीर: सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत पारिस्थितिकी का निर्माण, एलजी बोले- प्रदेश का हो रहा विकास

Thu, 23 Feb 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 01:49 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन के प्रणेता राजकुमार त्रिपाठी ने किसानों के कल्याण में अतुलनीय योगदान दिया था। उनका जीवन और आदर्श महान प्रेरणा का स्रोत हैं।

विज्ञापन
LG said, building a strong ecosystem for the development of cooperative sector
जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया गया है। प्रदेश में बहुत कम समय में सहकारिता आंदोलन को मजबूती मिली है। ग्रामीण सहकारी बैंकों के पुनरुद्धार के साथ साथ पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


यूटी सरकार कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रत्येक हितधारक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समान और समावेशी विकास व सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपराज्यपाल बुधवार को गाजीपुर में राजकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन के प्रणेता राजकुमार त्रिपाठी ने किसानों के कल्याण में अतुलनीय योगदान दिया था। उनका जीवन और आदर्श महान प्रेरणा का स्रोत हैं। त्रिपाठी की असाधारण जीवन यात्रा और सामाजिक आर्थिक विकास में उनके अपार योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुए राजकुमार ने देशभर में फैले छोटे शहरों और गांवों में सहकार की क्षमता का अहसास किया। सहकारी समितियों को समाज को बदलने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया और किसानों को हरित क्रांति का लाभ उठाने में मदद की।


सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने अथक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दो लाख प्राथमिक कृषि साख समितियों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। ऋण सुविधा और अन्य सेवाएं प्रदान करने के अलावा सहकारी समितियां आज आवश्यक कड़ी बनी हैं और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed