{"_id":"636ea1040820656a9b682abb","slug":"lg-said-baba-jitto-sacrifice-is-exemplary-for-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिड़ी मेला: बाबा जित्तो का बलिदान सबके लिए अनुकरणीय, एलजी बोले- देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है यह उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिड़ी मेला: बाबा जित्तो का बलिदान सबके लिए अनुकरणीय, एलजी बोले- देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है यह उत्सव
Sat, 12 Nov 2022 12:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:53 AM IST
सार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को झिड़ी मेले में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इस वर्ष मेले का आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने विकास प्रक्रिया में सरकार-सार्वजनिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा झिड़ी मेले में पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा जित्तो द्वारा दिया गया बलिदान सब के लिए अनुकरणीय है। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को झिड़ी मेले में कही। उन्होंने कहा कि बाबा जित्तो और बुआ कोडी की शहादत को समर्पित 10 दिनों तक चलने वाले इस वार्षिक मेले में देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
एक प्रबुद्ध समाज को इस समुदाय के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए, जो मानवता की सेवा और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मेला भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सामाजिक मूल्यों के सूत्र में बंधी परंपरा लोगों को हमारी विरासत, संस्कृति, कला और शिल्प के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इस वर्ष मेले का आयोजन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने विकास प्रक्रिया में सरकार-सार्वजनिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और समाज के अन्य हितधारकों को इस ऐतिहासिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग और बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करना चाहिए। उप राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, समान अवसर और प्रत्येक हितधारक को जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भागीदार बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के किसान समृद्ध होंगे तो जम्मू-कश्मीर प्रगति करेगा। डॉ. मंगला राय के नेतृत्व वाली शीर्ष समिति कृषक समुदाय के उत्थान के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को एक नया संकल्प दिया है। इसमें विरासत, संस्कृति के गौरव को बहाल करना शामिल है।
युवा भी इसमें योगदान दें। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को विकसित करने, किसानों को सशक्त बनाने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने भी झिड़ी मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। उपायुक्त अवनी लवासा ने भक्तों को दी जा रही सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एडीजीपी मुकेश सिंह, डिवकॉम रमेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।