फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said: Accountable governance is a top priority, every minute 550 people are doing online tax transactions i

जम्मू-कश्मीर एलजी बोले: जवाबदेह शासन उच्च प्राथमिकता, प्रदेश में हर मिनट में 550 लोग कर ऑनलाइन कर रहे लेन-देन

Mon, 28 Nov 2022 12:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 12:35 AM IST
सार

कटड़ा में राष्ट्रीय ई गवर्नेंस (सुशासन) सम्मेलन के समापन समारोह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार कहा वर्ष 2013 में जम्मू कश्मीर में साल भर में सिर्फ 20 लाख ऑनलाइन लेन-देन हुए। वहीं 2022 में 25 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से 38.50 करोड़ का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
LG said: Accountable governance is a top priority, every minute 550 people are doing online tax transactions i
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डिजिटल कवायद के प्रयोग से प्रभावी और जवाबदेह शासन को जम्मू -कश्मीर में उच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों के प्रयोग के मामले में केवल डेढ़ साल में जम्मू कश्मीर ने लंबी छलांग लगते हुए केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर पांचवें नंबर पर है। मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर यह संभव हुआ है। कटड़ा में राष्ट्रीय ई गवर्नेंस (सुशासन) सम्मेलन के समापन समारोह में रविवार को उन्होंने कहा वर्ष 2013 में जम्मू कश्मीर में साल भर में सिर्फ 20 लाख ऑनलाइन लेन-देन हुए।
विज्ञापन


वहीं 2022 में 25 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से 38.50 करोड़ का लेनदेन हुआ है। जम्मू कश्मीर में प्रत्येक मिनट में ऑनलाइन माध्यम से 550 लोग लेन देन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक के माध्यम से ही 25 लाख ऑनलाइन लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कर्नाटक और आंध्रपदेश से भी जम्मू-कश्मीर आगे निकल गया है। उन्होंने कहा, डिजिटल संसाधनों के आदान प्रदान में हरियाणा सरकार व जम्मू कश्मीर के मध्य हुए समझौते से प्रदेश में सूचना तकनीक कवायद और ज्ञान के आदान प्रदान में बड़ी मदद मिलेगी।

अगले एक से पांच साल के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने डिजिटल कवायद के लिए रेेडमैप और कार्ययोजना तैयार की है। अगले तीन सालों में 500 से ज्यादा सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, डिजिटल कार्य को अपनाने से जम्मू कश्मीर में दरबार मूव की परंपरा को समाप्त करने में मदद मिली है। इससे 400 करोड़ सालाना की बचत हुई है। जम्मू-कश्मीर में अब जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह नागरिक सचिवालय 12 महीने खुला रहता है।

यह सब डिजिटल कवायद को अपनाने से संभव हो पाया है। उन्होंने राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़टर का आभार भी जताया।

भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त रहता तो महाभारत नहीं होता

सिन्हा ने कहा कि महाभारत काल में भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त रहता तो इतना बड़ा युद्ध नहीं होता। जम्मू-कश्मीर में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का काम पूरा किया गया है। लोगों की जिंदगी को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल कवायद पर जोर दिया है। जम्मू-कश्मीर इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed