{"_id":"64d2ae0b010c15155a0ff1c9","slug":"lg-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-177841-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समन्वय के साथ काम करें अफसर, LG ने तैयारियों के लिए का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समन्वय के साथ काम करें अफसर, LG ने तैयारियों के लिए का लिया जायजा
Wed, 09 Aug 2023 10:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:21 AM IST
सार
एलजी ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह के लिए जिला प्रशासन और सरकारी विभागों द्वारा नियोजित अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला प्रशासन और विभागों को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश में 'मेरी माटी, मेरा देश', 'हर घर तिरंगा' और जम्मू-श्रीनगर में 'तिरंगा यात्रा' के सफल संचालन के लिए समन्वय के साथ काम करें। ये निर्देश उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में जारी किए। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
एलजी ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह के लिए जिला प्रशासन और सरकारी विभागों द्वारा नियोजित अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला प्रशासन और विभागों को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
एलजी ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवा क्लबों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, सेना के दिग्गजों, पूर्व सैनिकों और शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी के लिए भी कहा। इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कोई सरकारी समारोह नहीं, बल्कि देश का सबसे पवित्र त्योहार है, जिसे पूरा समाज एकता और एक भाव की भावना के साथ मनाता है।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा ने संस्कृति विभाग को शहीदों पर मोनोग्राफ लाने का सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख इमारतों, पर्यटन स्थलों, सीमावर्ती गांवों को तिरंगा रोशनी से रोशन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों के सम्मान में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के उपायों पर भी चर्चा हुई।