{"_id":"64e737b238079d166005da52","slug":"lg-manoj-sinha-said-tourism-to-be-an-important-part-of-the-economy-of-jammu-region-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू क्षेत्र की अर्थव्यस्था में पर्यटन होगा अहम हिस्सा- उपराज्याल मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू क्षेत्र की अर्थव्यस्था में पर्यटन होगा अहम हिस्सा- उपराज्याल मनोज सिन्हा
Thu, 24 Aug 2023 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2023 04:28 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि शिव खोड़ी देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। इसका जीर्णोद्धार, उन्नयन और नई ढांचागत सुविधाएं भक्तों के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र को सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू क्षेत्र में प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे क्षेत्र की अर्थव्यस्था पर प्रभाव पड़ेगा। पर्यटन इसका प्रमुख हिस्सा बनेगा। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से शिव खोड़ी के पवित्र तीर्थस्थल के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखने के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि शिव खोड़ी देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। इसका जीर्णोद्धार, उन्नयन और नई ढांचागत सुविधाएं भक्तों के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र को सुनिश्चित करेगी। इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मौसम खराब के चलते एलजी समारोह में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम विकास भी विरासत भी के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं, जहां विकास कार्य और विकास साथ-साथ चलते हैं। मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, मंडलायुक्त जम्मू और श्री शिव खोडी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष रमेश कुमार, उपायुक्त रियासी बबीला रकवाल,एसएसपी रियासी तहसीलदार पौनी नरेश कुमार शर्मा,डीडीसी केबल कृष्ण शर्मा, सरपंच कोटला विजया शर्मा, पंच बिट्टू कोहली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये निर्माण कार्य होंगे
जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने जम्मू-कश्मीर में समूह की सीएसआर पहल पर बात की और यूटी के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
यहां जेएसडब्ल्यू टीम जिसमें एक और अतिरिक्त यात्रा मार्ग बनाने और उसके सौंदर्य करण के अलावा कृत्रिम गुफा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवन विश्राम स्थल, भोजन स्टॉल, दर्शनी ड्योढ़ी, राम मंदिर के पास घाट बनाया जाएगा मुख्य द्वार का सुंदरीकरण होगा। शिव गंगा घाट को विकसित किया जाएगा। घोड़ों के लिए शेड बनाए जाएंगे। यात्रियों के लिए भी शेड बनेगा।
घाट और शौचालयों का नवीनीकरण, पीने के पानी के बिंदु, विश्राम स्थल, रास्तों के किनारे वर्षा आश्रय, बेंच, कूड़ेदान की स्थापना और निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे।