फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said new criminal laws breaks the centuries old shackles of colonial legacy

नए कानूनों पर बोले LG : औपनिवेश काल की बेड़ियां टूटी, सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता

Mon, 01 Jul 2024 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर आधारित ये कानून अधिक मानवीय और न्यायपूर्ण व्यवस्था की ओर एक बड़े बदलाव को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
lg manoj sinha said new criminal laws breaks the centuries old shackles of colonial legacy
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इनसे औपनिवेशिक विरासत की सदियों पुरानी बेड़ियां टूट गई हैं। ये नए कानून दमनकारी औपनिवेशिक ढांचे से हटकर सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करेंगे। श्रीनगर में पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यान्वयन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर आधारित ये कानून अधिक मानवीय और न्यायपूर्ण व्यवस्था की ओर एक बड़े बदलाव को दर्शाते हैं। स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित ये सुधार, कमजोर लोगों की रक्षा करने और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'तीन नए कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम- के लागू होने से औपनिवेशिक विरासत की सदियों पुरानी बेड़ियां टूट गई हैं। ये नए कानून दमनकारी औपनिवेशिक ढांचे से हटकर सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी आरआर स्वैन और सभी जिलों के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed