फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG lays foundation stone of 930 transit camps for Kashmiri Pandits

श्रीनगर में LG: कश्मीरी पंडितों के 930 आवासों वाले कैंप का शिलान्यास, भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा पुख्ता

Fri, 20 Jan 2023 03:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 03:00 PM IST
सार

श्रीनगर में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए बनाए गए 930 आवासों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन के बसे रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। 
 

विज्ञापन
LG lays foundation stone of 930 transit camps for Kashmiri Pandits
श्रीनगर के जेवन में कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए गए आवास का शुभारंभ करते एलजी सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा के सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन इसे सुगम बनाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अभियान से गरीबों को डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण योजना (पीएमआरपी) के तहत काम कर रहे कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए जा रहे 930 आवासों वाले ट्रांजिट कैंप का उन्होंने श्रीनगर के जेवन इलाके में शुक्रवार को शिलान्यास किया। कहा कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के सुरक्षा पर के उपायों का अच्छी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


एलजी ने दोहराया कि अतिक्रमणकारियों से सरकारी भूमि को खाली करने के लिए प्रदेश में अभियान चल रहा है। इसे पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव नजीम खान ने बताया कि जेवन में लिफ्ट और जनरेटर सुविधाओं के साथ 930 ट्रांजिट आवास स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी कश्मीरीर पंडितों के लिए पूरे कश्मीर में नौ स्थानों पर इसी तरह की परियोजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed