फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG honored langar organizations

वह दिन दूर नहीं जब श्रद्धालु बालटाल से रोपवे के जरिये पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे : एलजी

विज्ञापन
LG honored langar organizations
कटड़ा में बुधवार को हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक कार्यक्रम को संबोधित करते उपराज्यपाल मनो - फोटो : स्रोत : वीडियो ग्रैब
श्री अमरनाथ जी यात्रा-2025 के दौरान महत्वपूर्ण योगदान के लिए लंगर संगठन सम्मानित
विज्ञापन

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब श्रद्धालु बालटाल से रोपवे के जरिए पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे। हितधारकों के अटूट दृढ़ संकल्प के साथ श्री अमरनाथ की पवित्र तीर्थयात्रा के सफल आयोजन ने यह दर्शाया है कि हम दुनिया में किसी से पीछे नहीं हैं। भारत की भावना को कोई हरा नहीं सकता है। एलजी ने बुधवार को आध्यात्मिक विकास केंद्र कटड़ा में हुए एक कार्यक्रम में बाबा अमरनाथ के भक्तों की निस्वार्थ सेवा के लिए लंगर संगठनों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने श्राइन बोर्ड की टीम, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों, सेवा प्रदाताओं, गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवकों, स्वास्थ्य पेशेवरों, हितधारकों की यात्रा के दौरान चौबीस घंटे अथक परिश्रम के लिए सराहना की। कहा, यात्रियों से प्रतिदिन वास्तविक समय पर प्रतिक्रिया रैपिड असेसमेंट सिस्टम के माध्यम से सुनिश्चित की गई और 95 प्रतिशत तीर्थयात्रियों ने सेवाओं को बहुत अच्छा बताया। हम कई भावनात्मक तस्वीरें और दृश्य भी देख सकते हैं जहां हमारे पुलिस और सुरक्षाकर्मी जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को अपने परिवार के सदस्यों की तरह अपने कंधों पर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लंगर स्वयंसेवी संगठनों ने इस आध्यात्मिक समागम में हमेशा अभूतपूर्व योगदान दिया है। अमरनाथ की पवित्र तीर्थयात्रा को सफल बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया है। सभी हितधारकों को सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यात्रा क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए 122 लंगर निशुल्क उपलब्ध कराए गए। इस दौरान सीईओ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड डॉ. मंदीप के भंडारी, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी, सीईओ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सचिन कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed