फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG engaged in preparing the roadmap from the feedback received on the ground

धरातल पर मिले फीडबैक से रोडमैप तैयार करने में जुटे एलजी

विज्ञापन
LG engaged in preparing the roadmap from the feedback received on the ground
जम्मू। कश्मीर तथा जम्मू में विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनपहुंच कार्यक्रम के दौरान धरातल पर मिले फीडबैक के आधार पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रोडमैप तैयार करने में जुट गए हैं। यहां पिछले 10 दिनों में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान उनकी नब्ज टटोलकर वे दिल्ली लौट गए। अगले दो दिन वे इस बारे में केंद्रीय नेताओं से मंथन करेंगे। इस दौरान प्रशासन में उच्च स्तरीय फेरबदल की रूपरेखा भी तैयार होगी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि यहां मिले फीडबैक को वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शेयर करेंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात में राज्य में प्रशासन तथा पुलिस विभाग में उच्च स्तरीय फेरबदल पर बात हो सकती है। गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात संभव है। इसके साथ ही विभिन्न मंत्रालय के मंत्रियों के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित बताई जा रही है। उप राज्यपाल को पिछले 10 दिनों में विकास कार्यों की हकीकत तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली को जानने का मौका मिला। यह बात उभरकर सामने आई कि विकास कार्यों से जुड़े प्रोजेक्ट लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इसके साथ ही प्रशासन का जनसुविधाओं के निस्तारण के प्रति रवैया भी लचर रहा है। खासकर डोमिसाइल सर्टिफिकेट को जारी करने में। जम्मू संभाग में रियासी तथा जम्मू दोनों जगह के दौरे में उनके समक्ष यह बात सामने आई। ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी करने के मामले काफी संख्या में लंबित पाए गए।
विज्ञापन

समय सीमा बीतने के बाद भी नहीं मुकम्मल हुए प्रोजेक्ट
यह बात भी सामने आई कि कई प्रोजेक्ट के दो से तीन डेटलाइन पूरी होने के बाद भी वह मुकम्मल नहीं हो पाए। इसे उन्होंने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed