फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG arrives in Panchvaktra temple amidst land dispute, Juna arena also sprung

भूमि विवाद के बीच पंचवक्त्र मंदिर पहुंचे एलजी, जूना अखाड़ा भी कूदा

विज्ञापन
LG arrives in Panchvaktra temple amidst land dispute, Juna arena also sprung
जम्मू में पंचबख्तर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते एलजी मनोज सिन्हा।
जम्मू। शहर के ऐतिहासिक पंचवक्त्र महादेव मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को अचानक एलजी मनोज सिन्हा ने मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के कार्यवाहक से मंदिर मुद्दे पर चर्चा की। इस बीच जूना अखाड़ा ने भी इस प्रकार की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंदिर की भूमि पर पार्किंग बनाए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच दिल्ली से जम्मू पहुंचते ही एलजी पंचवक्त्र पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की जमीन व मौजूदा विवाद को लेकर कार्यवाहक से चर्चा की। पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, पंचवक्त्र मंदिर भूमि विवाद में जूना अखाड़ा भी कूद गया है। श्री पंच दशनाम अखाड़ा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुनीतानंद गिरी ने विरोध दर्ज किया है। उन्होंने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे को संत समाज के लिए लिए हानि बताया। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से अपील की है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जम्मू नगर निगम को मंदिरों की जमीनों पर हक नहीं जताना चाहिए।
विज्ञापन

विरोध को देखते हुए पार्किंग का ठेका करना पड़ा था रद्द
मंदिर की जमीन पर मल्टीलेवल कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स प्रोजेक्ट के टेंडर को चौतरफा विरोध के बीच रविवार को रद्द कर दिया गया था। मंदिर ट्रस्ट के कार्यवाहक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश शर्मा के साथ कई संगठन विरोध में उतर आए थे। बवाल बढ़ते देख जम्मू नगर निगम और जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी ने लिखित में साफ किया है कि जमीन उनकी नहीं है। प्रदेश भाजपा ने दावा किया था कि पार्टी के दबाव में मंदिर भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग और व्यावसायिक कांप्लेक्स की निविदा को वापस लिया गया है। इस मामले पर विपक्ष में प्रदेश कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed