{"_id":"5f04d2298ebc3e42cd217175","slug":"leutinent-governer-jammu-city-news-jmu2138218160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पहुंचाया जाए योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पहुंचाया जाए योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने तकनीक की सहायता से छोटे और सीमांत किसानों के लिए उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल ने राजभवन में किसान पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी, जेएंडके बैंक के अध्यक्ष आर के छिब्बर मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि उत्पादकता में वृद्धि स्थायी कृषि की कुंजी है। कृषक समुदाय के साथ बेहतर इंटरफेस के लिए मोबाइल आधारित एप और सॉफ्टवेयर विकसित करने का सुझाव दिया। जैविक खेती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इससे लाभ पहुंचेगा और आय बढ़ेगी। साथ ही फसल भी गुणवत्ता युक्त होगी। किसानों के सॉयल हेल्थ कार्ड जारी किए जाए। कृषि क्षेत्रों में रसायनों के अधिक उपयोग को रोकने के साथ बेहतर उपज होगी। उपराज्यपाल ने किसानों की उपज के बेहतर विपणन अवसरों के लिए बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज विकसित करने के अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ देने को कहा।