फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT Decree, stop mobile services in kashmir

लश्कर का फरमान, कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद करो

Tue, 02 Jun 2015 12:23 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
LeT Decree,  stop mobile services in kashmir

उत्तरी कश्मीर के बाद लश्कर-ए-इस्लामी आतंकी संगठन ने पूरी कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद करने का फरमान जारी करते हुए सभी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को सेवाएं बंद करने के लिए कहा है। वहीं राज्य के पुलिस प्रमुख ने जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लामी ने एक स्थानीय एजेंसी को अपना नया बयान जारी किया है, इसमें उसने घाटी में मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को जल्द सेवाएं बंद करने की चेतावनी जारी की है। कहा है कि मोबाइल सेवाओं के चलते उनके बड़े आतंकी कमांडर मारे जा चुके हैं। इसलिए सेवाओं को बंद किया जाए।
विज्ञापन


जो ऐसा नहीं करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सोपोर और पट्टन में हमलों के बाद उत्तरी कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं। 50 से अधिक टावर ठप पड़े हैं। कई लोगों का रोजगार भी छिन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दक्षिणी कश्मीर भी निशाने पर

LeT Decree,  stop mobile services in kashmir

दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल सेवाएं प्रभावित होना शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कई मोबाइल टावर बंद कर दिए गए हैं। कई दुकानदारों ने रिचार्ज की सुविधाएं देना भी बंद कर दिया है।

पुलवामा के एक व्यक्ति के अनुसार सोपोर में हुए हमलों के बाद उसने टावर बंद कर दिया है। उसके अनुसार उसकी घर गृहस्थी इसी पर निर्भर थी। जानकारी यह भी मिली है कि श्रीनगर के जिन घरों में मोबाइल टावर लगे हैं, उन्हें भी पोस्टर के जरिये धमकी दी गई है।

सेना इसे बड़ी चुनौती मानती है, वहीं पुलिस प्रमुख के. राजेंद्रा ने आश्वासन दिया है कि वह जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके हल होने में थोड़ा समय तो लगेगा। यह भी कहा कि उनके द्वारा हाल ही में बैठक भी हुई थी, जिसमें उन्होंने मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ इस मामले पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed