फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Less than one thousand cases in Jammu and Kashmir after two months Another patient of black fungus found

जम्मू-कश्मीर: दो महीने बाद कोरोना के एक हजार से कम मामले, ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला

Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 4090 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में 23524 मामले सक्रिय हैं, जिसमें 14801 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

विज्ञापन
Less than one thousand cases in Jammu and Kashmir after two months Another patient of black fungus found
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के पीक पर जाने के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को करीब दो महीने 56 दिन बाद एक हजार से कम 977 नए संक्रमित मामले सामने आए। इससे पहले 12 अप्रैल को 991 मामले मिले थे, जिसके बाद संक्रमित मामलों का ग्राफ लगातार ऊपर जाता गया और ये कई हजारों में रहा।

विज्ञापन


इस बीच पिछले चौबीस घंटे में 16 और लोगों की मौत हो गई, इसमें जम्मू संभाग में सात मौतें हुई हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला है, अब तक जम्मू-कश्मीर में 16 ऐसे मामले मिल चुके हैं। सोमवार को जीएमसी जम्मू में 3, एमएच सतवारी में 1, डीएच किश्तवाड़ में 2, सीएच उधमपुर में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1, स्किम सोरा में 1, जीएमसी बारामुला में 4, सीडी अस्पताल श्रीनगर में 1 और जीएमसी अनंतनाग में 1 व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रीनगर में सर्वाधिक 161 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि जिला जम्मू में 100, बड़गाम में 103, कुपवाड़ा में 107 मामले मिले हैं, जबकि अन्य जिलों में नए संक्रमित मामलों का आंकड़ा 100 की संख्या से कम है। वहीं दूसरी ओर 4178 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब 23524 सक्रिय केस रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बड़ी चूक: बिना नागरिकता के अफगानी महिला को पासपोर्ट जारी, सवाल- खुफिया विभाग की नजरों से कैसे बची    

यह भी पढ़ें- नजीर: देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा, चुनौतियों से भरी जंग की सच्चाई भी जान लीजिए    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed