फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leopard Injures 5 In Ganderbal Central Kashmir Later Captured Alive

जम्मू कश्मीर: गांदरबल में तेंदुए का हमला, दो महिलाएं सहित पांच घायल, वनकर्मियों ने जिंदा पकड़ा

Wed, 03 Apr 2024 05:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 05:59 PM IST
सार

गांदरबल के फतेहपुर इलाके में लोग उस समय दहशत से घिर गए जब एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में आ गया। तेंदुए के हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Leopard Injures 5 In Ganderbal Central Kashmir Later Captured Alive
cheetah - फोटो : iStock

विस्तार

कश्मीर घाटी के जिला गांदरबल के फतेहपुर इलाके में लोग उस समय दहशत से घिर गए जब एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में आ गया। तेंदुए के हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और आसपास मौजूद दो महिलाओं और एक वन्यजीव अधिकारी को निशाना बनाया। हमले में महिलाओं को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गयाहै।
विज्ञापन


हमले की सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को दी गई, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू हुआ। लेकिन इस दौरान तेंदुए ने दो और अधिकारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed