फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legal notice sent by Union Minister Jitendra Singh to former minister Dr. Manohar, said- apologise, otherwise face trial

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भेजा कानूनी नोटिस, कहा- मांफी मांगें, अन्यथा मुकदमा झेलें  

Sun, 21 Nov 2021 10:20 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 10:20 AM IST
सार

कठुआ के दियालाचक में गुलाम नबी आजाद की जनसभा में कांग्रेस पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा की बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मानहानि मुकदमे के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Legal notice sent by Union Minister Jitendra Singh to former minister Dr. Manohar, said- apologise, otherwise face trial
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ के दियालाचक में गुलाम नबी आजाद की जनसभा में कांग्रेस पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा की बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मानहानि मुकदमे के लिए नोटिस जारी किया है। डॉ. जितेंद्र सिंह के वकील ने नोटिस में कहा है कि पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल ने जानबूझ कर निराधार और झूठे आरोप लगाकर डॉ. जितेंद्र की छवि खराब करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

 

सात दिन के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक तौर पर माफी न मांगने पर केंद्रीय मंत्री की ओर से कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वीरवार को दियालाचक में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की जनसभा में डॉ. मनोहर ने डॉ जितेंद्र सिंह पर खनन मामले में पार्टनर, लखनपुर, ठंडी खुई, बन और अन्य टोल प्लाजा में भी हिस्सेदार होने का आरोप लगाया था। एडवोकेट विकास कांत ने कहा कि पूर्व मंत्री को सात दिन का समय दिया गया है। माफी न मांगने पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


सस्ती लोकप्रियता के लिए बयानबाजी: राजीव जसरोटिया
कठुआ। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजीव जसरोटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता ने सस्ती लोकप्रियता के लिए आपत्तिजनक बयानबाजी की है। वर्ष 2014 के बाद पूरे क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है, जिसे लेकन कांग्रेस नेताओं में कुंठा और हताशा का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed