{"_id":"0eb13addc4fd166c2cfd05698d83723d","slug":"lawyers-left-the-courtroom-for-security-reasons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए वकीलों ने अदालती कामकाज छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए वकीलों ने अदालती कामकाज छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में चली गोली के विरोध में वकीलों ने अदालती कामकाज में भाग नहीं लिया। सुरक्षा को लेकर चिंतित वकीलों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिन काम नहीं किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा ने कहा कि लंबे समय से वह अदालत में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर मांग करते आ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक कुछ नहीं किया। इसी का नतीजा है कि अपराधियों ने कोर्ट परिसर में गोली चलाने की हिमाकत की।
विज्ञापन
प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि वकीलों का काम काफी संवेदनशील है। कभी भी उन पर कोई हमला कर सकता है। इस दौरान बार एसोसिएशन ने बैठक कर अगली रणनीति भी बनाई। इस दौरान कुछ वकीलों ने सुरक्षा को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
उधर, वकीलों के बायकाट से कोर्ट पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वकील अपने चैंबर में नहीं बैठे। कुछ बैठे भी तो उन्होंने वर्क सस्पेंड की बात कहकर अपने क्लाइंट को लौटा दिया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कोर्ट परिसर में नलवा और काला गुट में हुई मारपीट के दौरान गोली चलने से अफरातफरी मच गई थी। इसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद कर लिए गए थे।