{"_id":"5e0f71c18ebc3e88062da13b","slug":"law-university-and-central-administrative-tribunal-bench-in-jammu-and-kashmir-soon-dr-jitendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके में विधि विश्वविद्यालय और केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बेंच जल्द: डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके में विधि विश्वविद्यालय और केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बेंच जल्द: डॉ. जितेंद्र
Fri, 03 Jan 2020 10:25 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:25 PM IST
सार
- एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में पहुंचे पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र का एलान
- कार्यक्रम में पहले दिन करीब 500 अधिकारियों ने सीखा वित्तीय नियमों का पाठ
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधि विश्वविद्यालय और केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को खोलने की तैयारी चल रही है। केंद्र की ओर से प्रदेश में इस बाबत जल्द आदेश जारी हो सकता है। इस आशय की जानकारी पीएमओ में राज्य मंत्री और कार्मिक विभाग के डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।
डॉ. सिंह शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अफसरों के लिए आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पहले तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोनों ही संस्थान प्रदेश में जल्द अस्तित्व में आ जाएंगे।
इन पर जोरशोर से मंथन चल रहा है। इस अवसर पर डीएआरपीजी के अतिरिक्त सचिव वी श्रीनिवास ने कहा कि केंद्रीय विभाग जम्मू कश्मीर सरकार के साथ मिलकर सम्मेलनों का आयोजन पिछले दो महीने करता आ रहा है। वर्तमान कार्यक्रम इस श्रृंखला में तीसरा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य अमिताभ दत्ता ने सार्वजनिक खरीददारी में जीएफआर की भूमिका पर प्रकाश डाला। रविवार तक चलने वाले कार्यक्रम में करीब एक हजार सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग और नेशनल सेंटर फार गुड गवर्नेंस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट के सहयोग से जम्मू कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पब्लिक एडमिंस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।