फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latief deva appointed Chairman of jkpsc

जेकेपीएससी के नए चेयरमैन बने अब्दुल लतीफ देवा

Tue, 28 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
latief deva appointed Chairman of jkpsc

श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू -कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) के नए चेयरमैन अब्दुल लतीफ देवा को शपत दिलाई।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित पीएससी भर्ती की प्रक्रिया को गतिशील बनाएगी ताकि जो रिक्तियां पड़ी हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से भरा जाए और इच्छुक उम्मीदवारों को इससे राहत मिले।  
विज्ञापन

         
सत्ता की बागडोर संभालने के बाद वर्तमान सरकार ने जम्मू-कश्मीर पीएससी में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी, जो पिछले वर्ष से कार्य नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर- 2014 में एसएल भट के संवैधानिक निकाय के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद से भर्ती की प्रक्रिया थम गई थी जिसके कारण 2800 से अधिक पद आयोग में विभिन्न स्तरों पर खाली रह गए थे।

पीएससी के चेयरमैन के तौर पर शपथ लेने के बाद देवा द्वारा पीएससी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलवाई गई जिनमें ताशी दोरजी, लाल चंद, जयपाल सिंह, अली असगर चौधरी, प्रोफेसर पॉश चाड़क, प्रोफेसर मुश्ताक अहमद वानी, इंजीनियर मुश्ताक अहमद लोन और सुरेश कुमार शर्मा शामिल थे।


उम्मीद है कि नवगठित पूर्ण शक्ति वाली यह पीएससी समयबद्ध तरीके से आयोग के पास पड़ी बकाया रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया को गति देगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, मुख्य सचिव इकबाल खांडे, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीबी व्यास, सेक्रेटरी जीएडी गजन्फर हुसैन मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed