फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Late night rains with storm, relief from heat

देर रात तूफान के साथ बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
Late night rains with storm, relief from heat
जम्मू। प्रदेश के कुछ इलाको में वीरवार रात सवा 9 बजे हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। सुबह से शाम तक उमस भरा मौसम था, लेकिन रात 9 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। जम्मू समेत अन्य इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बादल बरसने शुरू हो गए। बारिश काफी देर रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 23 और 24 मई को भी बारिश होगी। यह सामान्य से ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के बनिहाल और कश्मीर के काजीगुंड और पहलगाम में वीरवार को दिन में ही बादल बरस गए। हालांकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा और गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि रात 9 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। जम्मू जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 और भद्रवाह में 27. 7 डिग्री रहा। वहीं श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25.2, पहलगाम में 22.0 व गुलमर्ग का 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed