फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   last session of LA in jammu and kashmir

छह दिन में जनता के साथ इंसाफ कैसे करेगी सरकार?

Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
last session of LA in jammu and kashmir

राज्य की 11वीं विधानसभा का आखिरी और 12वां सत्र हंगामे भरा होगा होगा। सत्र की संक्षिप्त अवधि पर विपक्षी दलों ने तेवर कड़े कर लिए। विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि 25 से 30 अगस्त तक तय की गई है।

विज्ञापन


छह दिन के सत्र में चार दिन सिर्फ सरकारी कामकाज ही निपटाया जाएगा। इससे साफ है कि सत्र में साझा सरकार को विपक्ष के सख्त हमलों का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं क्या छह दिन में सरकार जनता की सभी समस्याओं को दूर कर पाएगी।

'सरकार में मसले हल करने का दम नहीं'

last session of LA in jammu and kashmir

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और मुजफ्फर हुसैन बेग के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्य विपक्षी दल के सीनियर विधायक अब्दुल रहमान वीरी का कहना है कि सरकार में अवामी मसलों का सामना करने का दम नहीं है।

खुद हुकूमत को सोचना चाहिए कि छह दिन में वह कैसे अवाम से इंसाफ करेगी। वीरी के मुताबिक रियासत में हुकूमत का इस समय कोई अस्तित्व नहीं है। नेकां-कांग्रेस हुकूमत का दिवालियापन साफ दिख रहा है।

पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अवाम में हाहाकार मचा हुआ है। जल्द ही पीडीपी विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाकर सरकार से सिर्फ औपचारिकता के लिए सत्र के आयोजन पर जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने से नहीं हुई विकास बोर्ड की बैठक

last session of LA in jammu and kashmir

पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि सत्र की संक्षिप्त अवधि होने से साफ है कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ही कोमा में चली गई है।

सरकार के पास विपक्ष के सवालों का जवाब देने का अब दम नहीं है। मौजूदा परिदृश्य में खासकर सत्ता पक्ष के घटक दलों को भी अब एक दूसरे का सामना करना पड़ेगा।

मनकोटिया का कहना है कि जो हुकूमत जिला विकास बोर्ड की बैठकों का आयोजन पिछले छह महीनों में नहीं कर सकी, उसके पास सत्र में जवाब देने के लिए क्या होगा।

इसके बावजूद पैंथर्स विधायक छह दिन के सत्र का भी पूरा फायदा उठाकर अवाम हित में मसले उठाएंगे।

विज्ञापन

छह दिन का सत्र महज औपचारिकता

last session of LA in jammu and kashmir

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू वेस्ट से विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता का कहना है कि बेहतर होगा कि मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र की अवधि को बढ़ाया जाए। कम से कम नेकां-कांग्रेस साझा सरकार के साढ़े पांच साल से अधिक के कार्यकाल पर चर्चा सदन में हो।

प्रो. गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में अरबों रुपये विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार को दिए हैं, इसका हिसाब भी सरकार को सदन में देना चाहिए। छह दिन का सत्र महज संवैधानिक औपचारिकता पूरी करने की कवायद से अधिक कुछ नहीं है।

इससे सरकार जनप्रतिनिधियों से और जनप्रतिनिधि भी अवाम से क्या इंसाफ कर पाएंगे।

'पाकिस्तानी गोलीबारी से अवाम परेशान'

last session of LA in jammu and kashmir

भाजपा में पिछले दिनों शामिल हुए निर्दलीय विधायक अश्विनी शर्मा के मुताबिक जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर एलओसी तक पाकिस्तानी गोलीबारी से अवाम परेशान है। पीओके रिफ्यूजियों और सीमांत किसानों के मसले लंबित है।

राज्य विधानसभा के स्पीकर मुबारक गुल का कहना है कि जल्द सलाहकार कमेटी की बैठक बुलाकर आम सहमति से सदन की कार्यवाही चलाने पर आमराय बनाएंगे। इस सिलसिले में उन्होंने कमेटी का गठन कर दिया है।

उनका कहना है कि सत्र की अवधि का जारी कैलेंडर अभी प्रस्तावित है। सदन की सहमति से सत्र की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed