फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   last session of 11th jammu and kashmir assembly sunday ended

जानिए, वो कौन से मुद्दे थे जो अंतिम सत्र में छाए रहे?

Mon, 01 Sep 2014 10:27 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
last session of 11th jammu and kashmir assembly sunday ended
राज्य की 11वीं विधानसभा का 12वां और आखिरी छह दिन का संक्षिप्त सत्र सियासी और संवैधानिक औपचारिकता तक ही सीमित रहा। विधानसभा चुनाव निकट होने की वजह से तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए।
विज्ञापन


भूमि घोटाला, पाकिस्तानी फायरिंग और खित्तों के बीच भेदभाव के मुद्दे छाए रहे। विधान परिषद में पाकिस्तान से वार्ता शुरू करने की मांग पर प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अनुपस्थिति भी सियासी दलों को खली। हालांकि सत्र के समापन अवसर और समारोह में उमर ने शिरकत की।

आरक्षण एक्ट में संशोधन कर आरक्षण का रास्ता साफ

last session of 11th jammu and kashmir assembly sunday ended

जम्मू के विधायकों की मांग पर अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी फायरिंग से पीड़ित लोगों के मसलों पर चर्चा की मांग विधानसभा में अस्वीकार हुई।

विधानपरिषद में इसके विपरीत भारत-पाक वार्ता शुरू करने की केंद्र से मांग पर प्रस्ताव पारित हुआ। विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से जम्मू कश्मीर आरक्षण एक्ट में संशोधन कर पहाड़ी भाषियों के लिए आरक्षण का रास्ता साफ हुआ।

इसके अलावा अदर सोशल कास्ट श्रेणी के लोगों के लिए आरक्षण की सीमा को दो फीसदी से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया गया। जम्मू कश्मीर वाटर रेगुलेटरी प्रबंधन विधेयक और फार्मेसी एक्ट में भी संशोधन हुए।

पीडीपी ने द‌िखाए तेवर

last session of 11th jammu and kashmir assembly sunday ended

अमूमन फ्रंट फुट पर रहने वाले विपक्षी दल पीडीपी के विधायक बैकफुट पर रहे। खासकर नेकां ने रणनीति के तहत भूमि घोटाले का मुद्दा उठाकर डिप्टी स्पीकर सरताज मदनी को विधानसभा के अलावा विधान परिषद में कटघरे में खड़ा किया।

विधान परिषद चेयरमैन ने इस मुद्दे पर मुख्य सचिव और विधानसभा के स्पीकर ने क्राइम ब्रांच के आईजी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा।

जाहिर तौर पर पीडीपी को महबूबा मुफ्ती और मुजफ्फर हुसैन बेग के लोकसभा में चले जाने की कमी खली। इसी प्रकार भाजपा विधायकों के खेमे में प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के भी लोकसभा में चुने जाने की कमी खली।

विज्ञापन

पैंथर्स विधायकों ने कराया अपनी नुमाइंदगी का अहसास

last session of 11th jammu and kashmir assembly sunday ended

हालांकि जस्मो से भाजपा में शमिल हुए विधायक अश्विनी शर्मा ने अहम मुद्दे उठाए। पैंथर्स विधायकों ने भी जम्मू से भेदभाव के मुद्दों को उठाकर अपनी नुमाइंदगी का अहसास कराया।

विधेयक पारित करने में सरकारी मनमानी रोकने के लिए पैंथर्स विधायक दल नेता हर्ष देव सिंह और सीपीएम विधायक एमवाई तारीगामी ने हमेशा की तरफ अपनी भूमिका अदा की।

अब बर्ष 2015 में नई हुकूमत और अवाम द्वारा विधानसभा चुनाव में चुने जाने वाले नए और पुराने चेहरों के साथ 11वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र जम्मू में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed