{"_id":"5934061c4f1c1bf946bdbf0b","slug":"last-rites-payed-to-the-martyrs-of-qazigund-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को दी अंतिम विदाई
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के दो शहीद जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। कैंटोनमेंट एरिया बादामीबाग में श्रद्धांजलि समारोह में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी डा. एसपी वैद, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु, चिनार कोर्प्स के कमांडिंग अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीद हुए जवानों में पश्चिमी बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले दीपक कुमार मैती (43) ने 1997 में सेना ज्वाइन की थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक 13 साल की बच्ची छोड़ गए हैं। इसी हमले में शहीद दूसरे सेना के जवान गनर आपरेटर मनिवानन (25) तमिलनाडु के थिरुवन्नमलाई के रहने वाले थे और 2013 में सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद सेना अधिकारियों ने कहा कि सेना हमेशा अपने शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। गौरतलब है कि शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने काजीगुंड इलाके में सेना के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि चार जवान जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन