फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   last rites payed to the martyrs of Qazigund Attack

कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को दी अंतिम विदाई

Sun, 04 Jun 2017 06:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 04 Jun 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
last rites payed to the martyrs of Qazigund Attack
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala

कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के दो शहीद जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। कैंटोनमेंट एरिया बादामीबाग में श्रद्धांजलि समारोह में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी डा. एसपी वैद, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु, चिनार कोर्प्स के कमांडिंग अफसर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


शहीद हुए जवानों में पश्चिमी बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले दीपक कुमार मैती (43) ने 1997 में सेना ज्वाइन की थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक 13 साल की बच्ची छोड़ गए हैं। इसी हमले में शहीद दूसरे सेना के जवान गनर आपरेटर मनिवानन (25) तमिलनाडु के  थिरुवन्नमलाई के रहने वाले थे और 2013 में सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद सेना अधिकारियों ने कहा कि सेना हमेशा अपने शहीद जवानों के  परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। गौरतलब है कि शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने काजीगुंड इलाके में सेना के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि चार जवान जख्मी हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed