{"_id":"58ff41e54f1c1b876dc0d306","slug":"lashkar-terrorist-video-got-viral-from-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में लश्कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ,वायरल वीडियो में एक साथ दिखे 30 आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में लश्कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ,वायरल वीडियो में एक साथ दिखे 30 आतंकी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
वीडियो में एक साथ दिखे 30 आतंकी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल और लश्कर-ए-तैयबा का एक साझा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के करीब 30 आतंकी हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को दक्षिण कश्मीर के जंगलों में शूट किया गया है। 1 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में लश्कर औऱ हिजबुल के आतंकी अपने हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये माना जा रहा है कि ये वीडियो हाल में ही शूट किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इस वीडियो के विषय में अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी का ये वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी गहन जांच करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : File Photo
इससे पहले मार्च के अंतिम हफ्ते में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लोगों को लूटने और आतंकियों के नाम पर वसूली करने और डराने धमकाने वाले दो फर्जी आतंकियों की पिटाई की जा रही है।
हिज्ब कमांडर जाकिर मूसा की ओर से जारी इस वीडियो में उसकी आवाज भी है। वीडियो की शुरुआत में एक फर्जी आतंकी के हाथ और मुंह पर खून दिख रहा है।
3 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो के आखिरी 47 सेकेंड में उन दो कथित आतंकियों का कबूलनामा है, जिसमें वे दोनों अपने गुनाह कबूल करते दिख रहे हैं। दोनों युवक चार अन्य लोगों के नाम ले रहे हैं, जो उनके साथ लोगों को लूटने का काम करते थे।