मोस्ट वांटेड आतंकी को भागते हुए देखती रही सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कासिम शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने अवंतिपोरा में दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
संबधित अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पुलवामा के साथ सटे वरनौव नामी एक गांव में अबू कासिम अपने एक साथी के साथ आया हुआ है। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में सांझा तलाशी अभियान की योजना बनाई और गांव की ओर बढ़े।
वह भागते रहे लेकिन सेना ने नहीं किया फायर
सुरक्षा बलों ने अभी गांव में दाखिल होकर घेराबंदी शुरू ही की थी कि आतंकियों को इसकी भनक लग गई और वह गांव के बाहरी छोर पर स्थित बागों में से पेड़ों की आड़ लेते हुए भाग निकले। जवानों ने भी फायर नहीं किया, क्योंकि बाग में ग्रामीण मौजूद थे। अगर वह ऐसा करते तो किसी भी स्थानीय की जान जा सकती थी।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। इससे पूर्व अबू कासिम 24 जून 2013 में हैदरपुरा इलाके में सेना की एक कानवाई पर हमले कर फरार होने में कामयाब हुआ था। यह हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कश्मीर दौरे के अवसर पर हुआ था और इसमें सेना के आठ जवान शहीद हुए थे।