{"_id":"5afdbce54f1c1bdb408b60ef","slug":"lashkar-militant-killed-a-youth-in-bandipora-hajin-area-of-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हाजिन में आतंकियों ने की युवक की हत्या, पुलिस ने बताया लश्कर का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाजिन में आतंकियों ने की युवक की हत्या, पुलिस ने बताया लश्कर का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
hajin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पाक महीने में केंद्र सरकार की ओर से सीजफायर घोषणा के पहले ही दिन आतंकियों ने वीरवार को एक युवक की हत्या कर दी। घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके की है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे स्थानीय लश्कर माड्यूूल का हाथ है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शुकरुद्दीन मोहल्ला निवासी पेंटर हिलाल अहमद पररे (23) के घर बुधवार देर रात करीब दो बजे तीन से चार आतंकी घुस आए। वे उसे घर से कुछ बात करने के बहाने ले गए। वीरवार सुबह बुन मोहल्ले में एक सेब के बगीचे में उसका शव रहस्यमय हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हत्या के पीछे स्थानीय लश्कर माड्यूल का हाथ है जिसका नेतृत्व स्थानीय लश्कर आतंकी सलीम पररे करता है।
विज्ञापन
उसके साथ कुछ विदेशी आतंकी भी इसमें शामिल है। इससे पहले भी इस माड्यूूल ने हाजिन और आस-पास के इलाकों में कई हत्याओं को अंजाम दिया है।