फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LASHKAR GETTING HELP WITH HIZBUL IN KASHMIR

बर्फबारी में आतंक के लिए हिजबुल के स्थानीय आतंकियों का सहारा ले रहा लश्कर

Mon, 13 Feb 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 13 Feb 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
LASHKAR GETTING HELP WITH HIZBUL IN KASHMIR
Terrorist - फोटो : File Photo

कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी के कारण आतंकी एलओसी से घुसपैठ नहीं कर पा रहे। इसलिए पहले से ही कश्मीर में मौजूद पाकिस्तानी आतंकी स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान का आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा कश्मीर के स्थानीय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ मिलकर हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुलगाम में हुए हमले में दोनों संगठनों ने मिलकर हमला किया।  सूत्रों का कहना है कि लश्कर संगठन हिजबुल के साथ मिलकर ही हमला करना चाहता है। इसके पीछे हिजबुल को कश्मीर से मिलने वाले स्थानीय समर्थन का मुख्य कारण है। हिजबुल मुजाहिदीन में स्थानीय आतंकी मौजूद हैं। जिनको लोगों का समर्थन मिल जाता है।
विज्ञापन


हिजबुल के आतंकी इसका लाभ उठाकर हमला कर रहे हैं, जबकि लश्कर हिजबुल का इस्तेमाल अपने हमले के लिए कर रहा है। दरअसल, इन दिनों कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। एलओसी पर भी काफी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी की वजह से पाकिस्तान से नहीं हो पा रही आतंकी घुसपैठ

LASHKAR GETTING HELP WITH HIZBUL IN KASHMIR
पाकिस्तान से नहीं हो पा रही आतंकी घुसपैठ - फोटो : डेमो फोटो

बर्फबारी की वजह से पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे। इसलिए कश्मीर में मौजूद आतंकी अब बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि वे हमलों को जारी रखना चाहते हैं।सूत्रों का कहना है कि लश्कर के 50 से अधिक आतंकी घाटी के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं।

यह आतंकी दो से तीन के ग्रुप में बंटे हुए हैं, जबकि इन सभी ग्रुप में हिजबुल के आतंकियों की संख्या भी दो से तीन शामिल की जा रही है। ये उन इलाकों को टारगेट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश में हैं, जिन इलाकों में इनको स्थानीय समर्थन मिले और वे हमला कर आसानी से भाग सकें।

आतंकियों ने कश्मीर के स्थानीय समर्थन को लेकर हमला करने की नई रणनीति बनाई है, ताकि इसमें आग नागरिक मारे जाएं, जिससे सुरक्षाबलों के खिलाफ गलत प्रचार हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed