{"_id":"59d7bcc74f1c1b69678b468c","slug":"lashkar-e-taiba-s-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चोटी कटने की घटनाओं पर लश्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चोटी कटने की घटनाओं पर लश्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
घाटी में लगातार महिलाओं की चोटी कटने की घटना पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहे आतंकी ने आरोप लगाया कि रियासत में चोटी कटने की घटनाओं के पीछे भारतीय एजेंसियों और भारतीय सेना का हाथ है।
विज्ञापन
लगभग चार मिनट के इस वीडियो में आतंकी ने कहा कि चोटी कटने की घटनाओं का मकसद मुजाहिदीन के लिए कश्मीर में छिपने के लिए घरों के दरवाजे बंद करना है जिससे मुजाहिदीन मूवमेंट को एक्सपोज किया जा सके।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहे आतंकी ने कश्मीर के लोगों से अपील की कि अगर कोई बाल काटने वाले को पकड़े तो उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसे खुद सजा दें। वीडियो के अंत में आतंकी ने आईजीपी कश्मीर पर तंज कसते हुए कहा कि अब आपके इनफार्मर कहां गए जो चोटी काटने वालों को नहीं पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन