फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Langet, Shokat Hasan Pandit, Demand For Compensation, For Injured Man

Jammu News: लंगेट में घायल मजदूर के लिए मुआवजे की मांग

विज्ञापन
Langet, Shokat Hasan Pandit, Demand For Compensation, For Injured Man
लंगेट। पूर्व बीडीसी चेयरमैन और एआईपी के वरिष्ठ नेता शौकत हसन पंडित ने उहरू निवासी जावेद अहमद परे के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है। जावेद अहमद एक डेली वेजर कर्मचारी हैं जो लंगेट क्षेत्र में लाइव तार की मरम्मत करते समय बिजली के खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




शौकत हसन पंडित ने इस हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रोजाना मजदूरी करने वाले कर्मचारी बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरी सेवाएं बहाल रखने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा गरीब और मजबूर वर्ग के लोग ही अपनी जान दांव पर लगाते हैं जबकि सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता।
विज्ञापन




उन्होंने सरकार से अपील की कि घायल मज़दूर जो चार बच्चों के पिता और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं को तुरंत वित्तीय सहायता और पूरा मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उसके परिवार की आजीविका प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed