फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslides in jammu due to haevy rain

नदियों ने ही नहीं पहाड़ों ने भी ढाया सितम

Sun, 14 Sep 2014 07:02 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
landslides in jammu due to haevy rain

जम्मू में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में नदियों के सैलाब ने जहां कहर ढाया, वहीं पहाड़ी इलाकों में पहाड़ों ने सितम ढाया। मैदानी इलाकों में अगर बाढ़ ने कहर ढाया है तो पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन ने सोते हुए लोगों को जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन


भूस्खलन से कई गांव मुख्य शहरों से कट गए हैं। पहाड़ियों को काटकर बनाए गए रास्ते कहीं दिखाई नहीं पड़ते। मिटटी के कच्चे घर टूट गए हैं। पस्सियां गिरने से मवेशी दब गए। लोगों की जान बची है लेकिन घरों में खाने के लिए कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्रों में हालात अभी भी बदतर बने हैं। राजोरी के पहाड़ी गांव सोंगड़ी, पतरेडू में रहने वाले लोग पूरी तरह से सेना द्वारा पहुंचाई जाने वाली राहत सामग्री पर आश्रित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमाई के लिए पोल्ट्री फार्म खोला था और...

landslides in jammu due to haevy rain

पतरेडू के जमेल सिंह का मकान गिर गया। कमाई के लिए पोल्ट्री फार्म खोला था लेकिन पहाड़ी से मिट्टी गिरी तो 300 मुर्गे नीचे ही दब गए। दो गायें और चार भैंसे भी मारी गईं। न अब सिर पर छत बची है, न जेब में पैसे और न ही घर में अनाज।

ऐसा हाल सिर्फ उसी का ही नहीं है, बल्कि गांव के हर उस शख्स का है, जिसका कच्चा मकान है। संगोड़ी के नजामदीन की हालत भी इससे अलग नहीं है। मकान गिरने से उनकी बीवी अश्मजात को काफी चोट लगी है।

रास्ते बंद होने के कारण राजोरी नहीं जा सकते। सेना द्वारा जो दवाइयां और मदद दी जा रही है, लोग उसी पर पूरी तरह से निर्भर हैं। हेलिकाप्टर की आवाज सुनते ही संगोढ़ी हैलीपैड पर आसपास के लोग जमा हो जाते हैं, ताकि उनके खाने का जुगाड़ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed