फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide on jawahar tunnel due to cloudburst jammu srinagar highway closed for seven hours 80 cattle died

कल भी बारिश के संभावना: जवाहर टनल पर बादल फटाने से भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे सात घंटे बंद; 80 मवेशी मरे

Wed, 17 Aug 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 10:36 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में अलग-अलग जगह पस्सियां गिरने से बुधवार हाईवे बंद हो गया। कड़ी मशक्कत कर सात घंटे बाद देर शाम को यातायात बहाल किया गया।

विज्ञापन
landslide on jawahar tunnel due to cloudburst jammu srinagar highway closed for seven hours 80 cattle died
जवाहर टनल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बारिश और भूस्खलन फिर आफत बन गए। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की जवाहर टनल के ऊपर पहाड़ पर बुधवार तड़के बादल फटने से चरवाहों के 80 मवेशी मारे गए। 20 लोगों को सेना समेत अन्य लोगों के रेस्क्यू दल ने सुरक्षित निकाला। टनल के ऊपर सुरक्षा चौकी को जाने वाली सड़क भी मलबे में दब गई है। 

विज्ञापन

वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में अलग-अलग जगह पस्सियां गिरने से बुधवार हाईवे बंद हो गया। कड़ी मशक्कत कर सात घंटे बाद देर शाम को यातायात बहाल किया गया। रियासी के माहौर में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। मलाई करूड़ में हादसे के दौरान टेंपो में फंसे लोग सुरक्षित निकाल लिए गए। त्रिकुटा पर्वत पर बुधवार धुंध और बादल छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस दौरान बैटरी कार व रोपवे सेवा दिनभर जारी रही। बुधवार को शाम सात बजे तक 22 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। 20 अगस्त को मौसम अधिक खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन में जवाहर टनल के ऊपर पहाड़ पर कठुआ के चरवाहे अपने माल मवेशियों के साथ अस्थायी ठिकाने पर मौजूद थे। सुबह करीब चार बजे बादल फटने से सैलाब आ गया। बताया जा रहा है कि नाले में बाढ़ आ गई, जबकि भूस्खलन के बाद मलबा भी आ गिरा। वहां पर मौजूद चरवाहे भी इस हालात में फंसे गए। सूचना मिलने पर सेना, बीकन, स्वयंसेवक और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नौगाम शिफ्ट कर दिया। टनल के ऊपर सुरक्षा चौकी है, जिसके लिए बनाई गई एप्रोच सड़क मलबे में दब गई। मशीनें लगाकर मलबे को हटाया जा रहा है। 

विज्ञापन

जम्मू में साफ रहा मौसम
जम्मू में हल्के बादल छाने के बाद दोपहर तक मौसम साफ हो गया। सीधी धूप में चलने पर तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 33.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 26.2, कटड़ा में 30.7 और भद्रवाह में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 26.8, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed