{"_id":"6880596cf13225046a0dd7a3","slug":"landslide-in-reasi-two-people-died-both-were-sleeping-in-a-tent-near-shiv-gufa-badora-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: रियासी में भूस्खलन... चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत; शिव गुफा के पास टेंट में सो रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: रियासी में भूस्खलन... चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत; शिव गुफा के पास टेंट में सो रहे थे दोनों
Wed, 23 Jul 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:13 AM IST
सार
जम्मू के रियासी में बड़ा हादसा हुआ है। बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Landslide in Reasi
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रियासी में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को माहौर के बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रात को शिव गुफा बड़ोरा के पास टेंट में सो रहे थे।
इसी दौरान पहाड़ से मलबा आ गया। जिसने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रशपाल सिंह (26) पुत्र सोबा राम निवासी तुली कालावन तहसील चसाना जिला रियासी और रवि कुमार (23) पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी चनैनी जिला उधमपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिव गुफा बड़ोरा में आज होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर यह लोग तैयारी करने के बाद रात को टेंट में सो रहे थे। मृतक रशपाल सिंह जेसीबी ऑपरेटर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।