फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide in Rajouri district of Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः जमीन धंसने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा, चार मकान दबे

Tue, 07 Apr 2020 04:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Rajouri district of Jammu Kashmir
जमीन धंसने से 25 परिवार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के अपर कंडी पंचायत के खड़यौन गांव में जमीन धंसने का सिलसिला दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। गांव में घरों पर पस्सियां गिर रही हैं। करीब चार मकान मलबे के नीचे दबने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि रविवार सुबह जैसे ही पहाड़ दरकने का पता चला तो प्रशासन ने खतरे में आए पास के 25 घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया था। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। प्राकृतिक आपदा से बेघर हए 25 परिवारों को फिर से बसने की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
करीब पांच घर और ऐसे बताए जा रहे हैं जो कभी भी मलबे के नीचे दब सकते हैं। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में करीब 25 परिवारों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर टेंट व अन्य सामान मुहैया करा दिया है। जिला प्रशासन की ओर से उनकी हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यालय को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क भी बंद
इसके अलाव गांव को कोटरंका मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क भी पस्सियां गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां किसी प्रकार के भी वाहन चलने की संभावना नहीं है। सड़क पर यातायात ठप होने के कारण अन्य लोगों को भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में खाद्य पदार्थों की भी भारी कमी है। लोग काफी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों को पीएम आवास योजना के तहत घर मिलेंगे
राजोरी के उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने सोमवार को मौके का मुआयना किया। लोगों को आश्वासन दिया कि जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा तहसीलदार को निर्देश दिया कि नुकसान का आंकलन किया जाए ताकि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस दौरान प्रभावित परिवारों को राशन भी बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed