फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide hits sehar baba waterfall near riasi jammu kashmir several injured

J&K: झरने के नीचे नहा रहे थे लोग, ऊपर से गिरी चट्टान, 7 की हुई मौत, 32 लोग हुए घायल

Sun, 15 Jul 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Jul 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
landslide hits sehar baba waterfall near riasi jammu kashmir several injured
जम्मू के रियासी के सियाड बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर यहां भूस्खलन होने से दर्जनों लोग इसके मलबे में दब गए। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्री शियाड बाबा धार्मिक स्थान के रूप में विकसित है। जहां से लगभग 600 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है। हर बार की तरह इस बार भी रविवार को यहां ज्यादा भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों से साथ-साथ बाहर से भी लोग यहां दर्शन करने और झरने का लुफ्त उठाने आते हैं।
विज्ञापन


लोग झरने के नीचे थे और 600 फीट ऊपर हुए भूस्खलन का मलबा सीधा नीचे आकर लोगों पर गिरा। जिसकी वजह से काफी लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। प्रशासन की सजकता से तत्काल मौके पर पहुंचे सेना और बचाव दल के जवानों ने मलबे में दबे लोगों को निकलना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड उठाएगा इलाज का खर्च: गवर्नर 
राज्यपाल एनएन वोहरा ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों का वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के ककरयाल स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने इलाज पर होने वाले खर्च का वहन श्राइन बोर्ड से करने को कहा। बोर्ड के सीईओ ने राज्यपाल को बताया कि अस्पताल में 32 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन की स्थिति गंभीर है। 

भीषण गर्मी के चलते झरने के नीचे थी ज्यादा भीड़

landslide hits sehar baba waterfall near riasi jammu kashmir several injured
घटना दोपहर 3:30 बजे की है जब लोग यहां रविवार को गर्मी से रहत पाने के लिए वॉटरफॉल का आनंद ले रहे थे। इसी बीच 600 फीट ऊपर हुए भूस्खलन के चलते चट्टान और भारी मात्र में मलबा नीचे लोगों पर आ गिरा। मलबे से अबतक सात लोगों की लाशें बचाव दल द्वारा निकाली जा चुकी हैं। इसके साथ ही कई गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर प्रशासन और सेना के बचाव दल द्वारा अभी मलबे से लोगों को निकालने का अभियान जारी है। 

हादसे की पता चलते ही जिला प्रशासन से लेकर के सभी सुरक्षा एजैंसियों के बीच हडकंप मच गया। सियाड बाबा में हुए हादसे का पता चलने के बाद डीसी प्रसन्नारामा स्वामी, नायाब तहसीलदार हुक्म चंद डीएसपी हेड़कवार्टर डॉक्टर निखिल गोगना सीआरपीएफ की 126वी बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह तथा सहायक कमांडेंट मनोज सिंह के नेतृत्व में जवानों की टुक्ड़ी मौके पर पहुंची।
 
इस के बाद धटनास्थल पर जुटे हुए लोगों की भीड़ को समझाइश के साथ ही राहत व बचाव कार्य को भी शुरू किया गया। तलवाड़ा व रियासी में स्थित सेना की युनिट के जवान भी मौके पर पहुंचे। रेलवे की एम्बुलेंस को भी मौके पर लाया गया। सियाड बाबा के बाहर से गुजरने बाली मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का जाम नहीं लग जाए इस के लिए भी जवानों की तैनाती की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed