{"_id":"69b79d4a52d9b547700749bf","slug":"landslide-at-dangdaro-hrt-project-in-kishtwar-leaves-two-dead-rescue-ops-on-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Landslide: किश्तवाड़ में HRT प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Landslide: किश्तवाड़ में HRT प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Mon, 16 Mar 2026 11:34 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:34 AM IST
सार
किश्तवाड़ के डांगडरो एचआरटी प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन में प्रोजेक्ट वाहन दबने से दो लोगों की मौत हो गई। राहत-बचाव अभियान जारी है और कुछ लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ के डांगडरो एचआरटी प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ जब प्रोजेक्ट साइट पर एक वाहन मौजूद था। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान कई लोग मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेड क्रॉस सोसायटी किश्तवाड़ यूनिट के अनुसार अब तक मलबे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान डोडा निवासी शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ जिले के पालमार निवासी निशात अहमद के रूप में हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन के बाद अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर बचाव और तलाशी अभियान लगातार जारी है और टीमों द्वारा अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन